सरेखा में 14 साल के बेटे की मौत के गम में मां ने भी तोड़ा दम एक साथ जली दो चिताए , नम आंखो से दी विदाई ग्रामीणो ने मृतक के परिजन को दिया सहयोग का भरोसा
गुण्डरदेही । गुण्डरदेही थाना अंतर्गत ग्राम सरेखा मे शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले ठाकुर परिवार मे कक्षा नवमी के छात्र 14 वर्षीय एकलौते बेटे की मृत्यु के दर्द मे मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए मां और बेटे की मौत से पुरा गांव सहम गया ग्रामीणो नम आंखों से विदाई दी ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सरेखा निवासी अशोक ठाकुर अपने 45 वर्षीय पत्नी निराबाई ठाकुर व 14 वर्षीय बेटे आर्यन ठाकुर के साथ गुजर बसर कर रहे थे
पत्नी ने एक हप्ते पहले ही कोरोना का बुस्टर डोज लगाया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी बेटा आर्यन भी तबियत खराब होने से बीमार चल रहा था अचानक शुक्रवार की रात को उनके बेटे का तबियत ज्यादा खराब हो और बोलचाल बंद कर दिया इधर मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है और रोते रोते बेसुध हो गई उसके बाद दोनों को आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया इधर गुण्डरदेही पुलिस ने दोनो शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया पत्नी और बेटे का एक साथ गुजर जाने के बाद गांव वालो ने मृतक के पिता अशोक ठाकुर का हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया इस हृदय विदारक घटना से पुरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.