खैरागढ़-थाना गातापार
दिनांक 23:07:2022
दिनांक 21:07:22 को देर शाम थाना गातापार को सूचना मिली कि रमेश ढीमर पिता रोहित ढीमर उम्र 30 वर्ष निवासी पाथरी चौकी चिचोला ज़िला राजनांदगाँव
अपने 5-7 साथियों के साथ ग्राम बांध नवागाँव थाना गातापार के जंगल के बांध में मछली बीज डालने आया था, जो बीज डालते समय डयूब से फिसल के गिर कर डूब गया.. थाना प्रभारी उप निरी जीतेन्द्र डहरिया व स्टाफ़ द्वारा मौक़ा स्थल पर जा कर देखा गया रात का समय , अंधेरा , बारिश और जंगल होने के कारण
22:07:2022 के प्रातः से गातापार पोलिस पार्टी. नगर सेना गोताखोर पार्टी . SDRF दुर्ग पार्टी लगातार मृतक का शव तलाश करते रहे ,
अत्यधिक बारिश के कारण शव नहीं मिल पाया था सभी संयुक्त टीम द्वारा मृतक के साथियों के बताए अनुसार लगातार तलाश करने पर
आज दिनांक 23:07:2022 को मृतक का शव को बरामद करने में सफलता मिली।
घटना स्थल पर मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को पीएम हेतु CHC हॉस्पिटल खैरागढ़ भेजा गया। पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
इलाक़े में श्री मान पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव ,SP मैम खैरागढ़ व अतिरिक्त पु अधीक्षक राजनांदगाँव एवम् SDOP खैरागढ़ महोदय के निर्देशो का पालन करते हुए
पूरे एलाके में भारी बारिश में नदी नालों से. तालाबों, कुओं व बांधो से दूर रहने हेतु लगातार
मुनादी करवाया जा रहा है ।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.