भालूकोन्हा मे 35 साल की एक महिला की हुई हत्या , पुलिस जुटी जांच में
गुण्डरदेही । अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोन्हा की रहने वाली संध्या राजपूत की किसी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर लाश को छत के उपर फेंक दी गई हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है सिर पर कई बार वार किया गया है जिससे सिर काफी कुचला गया था और गला भी रेता गया है। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुआ बताया गया कि महिला का अपने पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था महिला का मायका अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरसुनी है मृतक महिला भालूकोन्हा में विगत चार साल से रह रही थी बालोद आमापारा महिला का ससुराल है पति से विवाद के बाद तलाक की प्रक्रिया चल रही था इधर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो लाश बेडशीट मे ढ़ंका हुआ था घटना को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या बीती रात को आठ बजे के बाद हुई होगी महिला यहां अकेली रहती थी उनके यहां कौन आता जाता था इसकी भी जानकारी निकाली जा रही है। गांव वालों व परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है हत्या का आरोपी अभी अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी घटनास्थल पर मोबाइल भी पड़ा हुआ था उसकी भी जांच की जा रही है अर्जुन्दा पुलिस स्पेशल स्क्वाड टीम साइबर सेल सहित फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.