Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 23, 2022

स्टार खिलाड़ी दुर्गेश नेताम को प्रो कबड्डी टीम यू पी योद्धा ने 8.78 लाख में टीम के साथ जोड़ा


स्टार  खिलाड़ी दुर्गेश नेताम को प्रो कबड्डी टीम यू पी योद्धा ने 8.78 लाख में टीम के साथ जोड़ा

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट

रतनपुर...कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के स्टार हरफनमौला कबड्डी खिलाड़ी दुर्गेश नेताम को प्रो कबड्डी सीजन 9 के लिए यू पी योद्धा की टीम ने 8.78लाख में खरीद कर अपनी टीम साथ अनुबंध किया है इस संबंध में जानकारी देते हुवे बिलासपुर जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि मूलतः कोटा ब्लॉक के आदिवासी अंचल ग्राम करपीहा के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी दुर्गेश नेताम जो कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में अभ्यास करते है और बिलासपुर जिले की टीम की ओर से खेलते है 




दुर्गेश नेताम कबड्डी खेल के एक हरफ़नमौला खिलाड़ी है जिनके शानदर खेल की बदौलत इसी साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में डॉ. रमन यूनिवर्सिटी कोटा की कबड्डी टीम को ब्रॉन्ज़ मैडल जिताने में अहम भूमिका निभाया था और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आलराउंडर खेल का प्रदर्शन किया था और अभी 69 वी रास्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप चखरी दादरी हरियाणा में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भी शानदर हरफनमौला खेल दिखाया है जिससे प्रभावित होकर प्रो कबड्डी लीग के यू पी योद्धा की टीम ने बतौर रेडर अपने साथ 8.78 लाख रु में अपनी टीम के साथ अनुबंध किया है इससे पहले दुर्गेश यू पी योद्धा टीम की प्रैक्टिस कैम्प में भारत के स्टार कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल के साथ कैम्प में अभ्यास कर रहे थे जो मेरठ उत्तरप्रदेश में लगा था दुर्गेश प्रो कबड्डी लीग में चयन होने वाले बिलासपुर जिला व छत्तीसगढ़ के दूसरे खिलाड़ी है इससे पहले 2014 में बंगाल वारियर्स ने कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के हितेश पटेल को 3 लाख रु में खरीदा था प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 में यू पी योद्धा टीम में शामिल होकर दुर्गेश नेताम ने बिलासपुर जिले के साथ साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है इनके चयन होने पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा , उपाध्यक्ष सौरभ राय, एन आई एस कबड्डी कोच खेल एंव युवा कल्याण विभाग बिलासपुर दिल कुमार राठौर ,कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर कबड्डी प्रशिक्षक हेमन्त यादव, बिलासपुर जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी अवध राम चंद्राकर,एन आई कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल,व्यायाम शिक्षक जितेंद्र सराफ ,महेंद्र पटेल,राकेश देवांगन,रेफ़री बोर्ड चैयरमेन हरबंस कस्तूरिया,पुन्नी राम साहू प्रदीप सिदार,खगेश नेताम आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad