चपरासी एसडीएम कार्यालय मरवाही में अटैच,बच्चे लगा रहे हैं झाड़ू...
![]() |
| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल(दानीकुड़ी) मरवाही |
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI BREAKING NEWS /जीपीएम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल(दानीकुड़ी) में कहने को तो चौदह स्टॉप हैं, 03 बाबू, 01 भृत्य लेकिन 02 बाबू और चपरासी मरवाही एसडीएम कार्यालय में अटैच हैं। यहां विद्यालय में बालिकायें आती तो पहले झाडू लगाती हैं, पानी का व्यवस्था करती हैं, फिर विद्या अर्जन करती हैं। यहाँ शौचालय भी जर्जर हालत में हैं।
यहाँ बालक बालिकाओं खुले में शौच के लिए जाना पड़ता हैं। ये हाल है आदिवासी बाहुल्य वनांचल का। इससे साफ नजर आता है कि जीपीएम जिले के अधिकारी जनप्रतिनिधि कितना अपने जिम्मेदारी के लिए सजग हैं। मामला आदिवासी बाहुल्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल (दानीकुंडी) का है। मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ स्कूल में पढ़ने वाले बालिकाओं की सँख्या 141 है और बालक 114 हैं। स्टाफ की संख्या 14 हैं।
नाम के रजिस्टर के पन्नो में काम के नहीं, सरकारी आफिसों में अटैच हैं। यहाँ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। शौच खुले में जंगल की ओर जाते हैं। स्कूल के कुछ दूर से जंगल शुरू हो जाता है। जोकि यह पूरा मरवाही वनमंडल रीछ राज एरिया के नाम से जाना जाता है। यहां कई अप्रिय घटना ग्रामीणों के साथ घट चुकी है। ऐसे में बच्चे बच्चियों का खुले में शौच के लिए जाना कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।
मरवाही एसडीएम देव सिंह उईके इनका कहना है मुझे जानकारी नहीं थी कि बंशीताल स्कूल में एक ही चपरासी है। मेरे संज्ञान में बात आई है तो मैं बीईओ से बात करके तुरंत व्यावस्था सुधरवाते हैं।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.