दुर्लभ बीमारी के चंगुल में नमन वर्मा चिकित्सा सुविधा की कर रहे हैं मांग
राजनांदगांव । मोतीपुर वार्ड नम्बर 03 के निवासी दुष्यंत वर्मा का परिवार के एकलौते बचे बेटे नमन वर्मा जो की स्टेट हाई स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र है जिनको दुर्लभ बीमारी ने जकड़ा हुवा है। जिसे मेडिकल साइंस नॉर्मोस्टिक हाइपोक्लोराइट एनीमिया विद थ्रोमबॉसिस (एप्लास्टिक एनेमिया) कहती है। इसमें होता यह है कि बच्चे के नाक - कान - मुंह से खून निकलता है इसी दुर्लभ बीमारी ने सन 2016 में अपनी बड़ी बेटी किरण वर्मा को निगल लिया था। सन 2014 से बड़ी बेटी का इलाज रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में कई महीनों तक चलता रहा आखिरकार छोटी सी उम्र में गंभीर बीमारी ने बेटी को परिवार से छीन लिया। अब एक मात्र बचे छोटे बेटे को इस बीमारी ने घेर लिया है। माता-पिता के लिए यह दुख की घड़ी है। इलाज है पर महंगा और परिवार पहले भी बेटी की इलाज और अब बेटे के टेस्ट करा करा कर सब चीज लुटा चुके है। परिवार इलाज कराने में विफल है। पिता ड्राइवर और माता सिलाई मशीन का काम करती है।
बेटे नमन वर्मा का इलाज दक्षिण भारत के वेल्लोर शहर के CMC हॉस्पिटल मेडिकल संस्थान में चल रहा है जहाँ माँ - बेटे ने रुक कर तमाम टेस्ट करा चुके है, माँ से बोनमैरो लेकर बेटे नमन वर्मा में ट्रासप्लाट करना बाकी है इस टेस्ट में माँ का सेंपल लिया गया जो आश्चर्य पूर्वक 100 में 100 मिलान हुवा है। डॉक्टरों ने इसे अजूबा माना है वही डॉक्टरों ने इलाज का स्टिमेंट बनाया है 15 लाख रुपये का है। पूर्व में भी आप सभी का सहयोग मिला था। माँ यह राजनांदगाँव आकर नेतागण या समाजसेवी लोगो से मिलकर अपनी आँचल की झोली फैला सकती थी, लेकिन बिगड़ते बेटे की तबियत ने मानो माँ के पैरों में बेड़िया बांध दिए हो। आप सभी की मदद की दरकार है अपनी स्वेक्षा के अनुरूप ही मदत करिए ताकि बेटे नमन वर्मा को बचाया जा सके।
बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा - राजनांदगाँव A/C - 26200100017329
IFSC - BARBORAJRAI
बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा - राजनांदगाँव A/C - 26200100016164
IFSC - BARORAJRAI
माता - श्रीमती सेवती वर्मा
मों - 9893666397
पिता - दुष्यंत वर्मा
मों - 8435852629
आपकी एक मदत से एक माँ की गोद को सुनी होने से बचाया जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.