Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 29, 2022

जिलें के गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर,गाय को लोंदी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली तिहार


पहले दिन 5 किसानों से 55 लीटर गौमूत्र की हुई खरीदी

बलौदाबाजार/पलारी/कसडोल,28 जुलाई 2022:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ अमूर्त संस्कृति विरासत एवं परम्पराओं को संजोए रखनें के उद्देश्य से आज पूरे जिलें के गौठानों में हरेली तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गौठानों में कृषि औजारों की पूजा कर,गाय को गुड़ औषधी की लोंदी खिलाकर,गेड़ी चलाकर हरेली तिहार मनाया गया। इसके साथ ही गौधन न्याय योजना का विस्तार करतें हुए 4 रूपए प्रति लीटर की दर गौ मूत्र की खरीदी की शुरुआत की गयी। पहले दिन जिले के दो स्थान पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम छेरकापुर एवं सिमगा के रोहरा में कुल 5 किसानों से 55 लीटर की गौमूत्र की खरीदी गयी है। जिसमें छेरकापुर 4 किसानों से 30 लीटर एवं रोहरा में 1 किसान से 25 लीटर खरीदी की गयी।


पलारी विकासखंड के ग्राम कोदवा

स्थित गौठान में हरेली तिहार का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया। जिसमें संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू, जिला पंचायत सदस्य भारती मोनू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य तुकाराम साहू सरपंच दुर्गा घनश्याम वर्मा,कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित बड़ी सँख्या में महिला समूह की सदस्य,ग्रामीण एवं चरवाहे उपस्थित रहें। संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कहा कि राज्य सरकार फसल एवं धरती की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जैविक खाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने जैविक खाद की उपयोगिता के महत्व के बारे में समझाया। भविष्य में हमारे गौठान जैविक खाद निर्माण फैक्ट्री के रूप में तब्दील हो रहें है। किसानों के द्वारा भी इस वर्ष बड़ी मात्रा में जैविक खाद का उपयोग किया गया है जिससे कृषि लागत में कमी आयी है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों को सशक्त करनें का प्रयास किया जा रहा है। अब हम गोबर के बाद गौ मूत्र की खरीदी करने जा रहे हैं जो जैविक कृषि के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा।


सभा को संबोधित करतें हुए कलेक्टर रजत बंसल ने छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली की शुभकामनाएं देतें हुए कहा कि हम गौठानों को आत्मनिर्भर केंद्र बनाने की दिशा में आगें बढ़ रहे है। जिससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने में मदद मिलेंगी। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी हरेली की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे फसल की कामना की हैं।


गेड़ी में जोर आजमाइश

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने गेड़ी में चढ़कर दौड़ लगाया। उन्हें देखकर कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं एसपी दीपक झा भी भी अपने आप को रोक नही पाया और उत्साह के साथ गेड़ी में चढ़ा,अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी गेड़ी में चढ़कर जोर आजमाइश करतें हुए सभी ने बचपन की यादें को ताजा किया। इस दौरान तहसीलदार पलारी राममूर्ति दीवान जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,चरवाहा बंधु उपस्थित थे।

कसडोल से मुकेश साहू, पलारी से खिलेंद्र सेन के साथ 

जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अजहर हनफी की रिपोर्ट


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad