शिवसेना ने प्लास्टिक थैलियों के कंपनियों को बंद करने सरकार से मांग किया
ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हनफी की रिपोर्ट
बलौदाबाजा/भाटापारा:- बलौदा बाजार जिले के शिव सैनिकों ने जिलाध्यक्ष संतोष यदु के आदेश पर भाटापारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम प्लास्टिक थैलियों के कंपनियों को बंद कर उनके उपर कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा।जिला महासचिव भीखम यदु व सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार द्वारा प्लास्टिक पन्नियां सिंगल युज पर पाबंदी लगा दी है जो स्वागत योग्य है, क्योंकि प्लास्टिक थैलियां स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है , जिससे वातावरण में प्रदुषण के साथ पशुओं के खाने से उनके स्वास्थ्य में बुरा असर पड़ता है जिससे कईयो का मृत्यु तक हो जाता हैं, हम सरकार से मांग करते हैं कि पन्नी बंद करने का आदेश तो दे दिए हैं लेकिन परेशान छोटे व्यापारियों को होना पड़ रहा है, इससे अच्छा प्लास्टिक थैलियां वाले कंपनियों को ही बंद कर उनके उपर कार्यवाही किया जाए, जिससे व्यापारियो तक पहुचेगा ही नहीं और सरकार के आदेश का भली-भांति पालन होगा। ज्ञापन सौंपने जिला महासचिव, सचिव के साथ भाटापारा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा , सिमगा प्रकाश पाल, सचिव कामता प्रसाद निर्मलकर , मिडिया प्रभारी शिवम् मानिकपुरी, भाटापारा नगर अध्यक्ष सुरज कारिया , करहुल ग्राम अध्यक्ष तिलक यादव, उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, कम्हरखान नेतराम निषाद , मल्दी छबिराम वर्मा, भाटापारा परसुराम वार्ड अध्यक्ष सनत देवांगन, बलकरन ध्रुव ,दशरथ निषाद आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.