केशला का उपस्वास्थ केंद्र भवन पूरी तरह लिए गए जर्जर टपकता है पानी
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:-बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत भाटापारा के समीप केशला उपस्वास्थ्य केंद्र भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। बिल्डिंग की छत खराब हो गई है।बारिश के दिनों में जगह-जगह से पानी टपकता है, इससे परिसर गीला हो जाता है यह परेशानी सालों से बनी हुई है। कई बार मरम्मत हो गई है, लेकिन समस्या नहीं जा रही है। प्लास्टर कभी भी गिर जाता है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।गर्भवती महिलाओं को जचकी संबंधी समस्याओं का आये दिन सामना करना पड़ता है,
बिल्डिंग की जर्जर हालत को देखकर सहमे हुए से रहते हैं कि कही कोई अनहोनी न हो जाये ? *उप स्वास्थ्य केंद्र बीमार,कर्मचारी हुए लाचार* अभी बरसात की दिनों में मौसमी बीमारियों के चलते प्राथमिक उपचार करना भी काफी कठिन होगा वही महिला, पुरुष वार्ड की दीवारें बारिश होने पर पूरी तरह से नम हो जाता है, इसके बाद भी मरीजों व यहां कार्यरत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों की जान जोखिम में डालकर सालों पुरानी इस बिल्डिंग पर अस्पताल संचालित किया जा रहा है।वही इस जर्जर बिल्डिंग की हालत को देखते हुये क्षेत्रवासियों से नये भवन उपस्वास्थ्य की मांग शासन-प्रशासन से की है।।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.