भाटापारा:- भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश / प्रदेश में विद्युत क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को साझा करने के लिए "उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 25 से 30 जुलाई तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बलौदाबाजार भाटापारा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड एवं एनटीपीसी द्वारा नगर भवन भाटापारा में किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय जी, संसदीय सचिव, वन, आवास एवं र्यावरण, परिवहन, विधि एवं विधायी कार्य, ४०ग०शासन, माननीय श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद, छ०ग०, श्री रजत बंसल जी. कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा एवं छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा दी प्रज्वलन कर किया गया ।
जिला नोडल अधिकारी श्री सोनित कुमार वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के दौरान जन समूह को विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में चलायी रही विभिन्न योजनाओं से अवगत हुए ।
श्री एस. के. गजपाल, अधीक्षण अभियंता ने अपने संबोधन में देश प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सीएसपीडीसीएल / एनटीपीसी की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी तथा वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर तैयार की गई लघु फिल्मों एवं विडियो प्रसारण के माध्यम से पिछले वर्षों में बिजली के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश के बहुत सी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सबके समक्ष साझा किया गया। फिल्म के माध्यम से भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन वितरण के साथ सौभाग्य योजना, सहज बिजली हर घर योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रिड की सफलता की कहानी को प्रस्तुत किया गया ।
आयोजन में ऊर्जा विभाग से संबंधित विभिन्न विषय जैसे ऊर्जा संरक्षण, विद्युतीकरण से मानव जीवन में परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षण, विद्युतीकरण से मानव जीवन में परिवर्तन आदि पर नुक्कड़ नाटक एवं ऊर्जा संरक्षरण जागरूकता संबंधी शानदार सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया । इस अवसर पर लाभान्वित विद्युत हितग्राहियों द्वारा विगत वर्षों में हुए विद्युत क्षेत्र में हुए विकास से संबंधित विषयों पर अपना अनुभव साझा किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्युत क्षेत्र देश के विकास की धुरी है और आज प्रदेश के आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को साकार करने में पूरी तरह से कार्यरत है। प्रदेश के हर गांव और हर घर को बिजली से जोड़ा गया है। आज केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार आपस में सहयोग के साथ काम करते हुए लोगों को एक ऐसी विद्युत व्यवस्था देने हेतु कृत संकल्पित हैं जिसमें सभी को बिजली हर समय उचित दर पर उपलब्ध हो और ज्यादा से ज्यादा बिजली गैर पारंपरिक स्त्रोतों पर आधारित हो, जिससे हम पर्यावरण की रक्षा करते हुए देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के अंत में श्री जी.पी.अनंत कार्यपालन अभियंता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन, एनटीपीसी, एवं छत्तीसगढ़ विद्युत विरण कम्पनी लिमिटेड, के वरिष्ठ अधिकारियों श्री एस. के. गजपाल, जी.पी. अनंत, बी. दीवान, व्ही. के. राठिया, वासुदेव साहू, यू. एस. बर्मन, एस.पी. जैकब अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा ।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.