राजस्थान के उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान आज बंद रहा।
![]() |
| मरवाही बस स्टैंड |
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
![]() |
| मरवाही बस स्टैंड |
CNI NEWS जीपीएम / राजस्थान के उदयपुर में जिस तरह से एक टेलर (अपना छोटा सा व्यवसाय करके जीवन यापन करने वाले) की गला रेत कर निर्मम हत्या की गई तथा अपराधियों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का प्रमाण मिल रहा हैं। इसके विरोध में दिनांक 02/07/2022 को सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मरवाही बंद का आह्वान किया गया था।जिसमें सभी गौरेला पेंड्रा मरवाही के व्यापारी बंधुओ ने अपना अपना दूकान बंद करके एक समाज को देश को यह संदेश देने की कोशिश किए हैं।की टेलर कनैहलाल के हत्यारों को फांसी की सजा मिलना ही चाहिए। सर्व बुद्धिजीवी समाज मरवाही ने सभी व्यापारियों से निवेदन किए थे। की राजस्थान के उदयपुर के एक निर्दोष टेलर कनैहालाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए सभी कोई अपना अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। जिसमें सभी व्यापारी बंधुओं ने आज अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके विरोध प्रदर्शन किए। छत्तीसगढ़ का भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहें।
![]() |
| बरैहा |
उदयपुर की घटना ना केवल विभत्स थी,बल्कि घृणित भी थी.पूरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है।
यह स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि इस घटना के लिए नूपुर शर्मा का बयान जिम्मेदार है। ये जानबूझकर किसी एजेंडे के तहत दिया गया बयान है या और कुछ भी ये जांच का विषय है.न्यायालय के इस टिप्पणी के बाद पूरे देश को समझ में आ रहा है कि देश के लिए ये विभाजनकारी घटना है. अब जनता को समझना है कि इतनी बड़ी घटना का आखिर जिम्मेदार कौन है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.