CNI NEWS - बेलगहना से अविनाश मिश्रा - उदयपुर में आतंकवादियों के द्वारा कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बेलगहना शिवसेना द्वारा किया गया पुतला दहन पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद -
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या आतंकवादियों द्वारा किए जाने के समर्थन में आज बेलगहना में शिव सैनिकों द्वारा पुतला दहन किया गया! ज्ञात हो उदयपुर में आतंकवादियों द्वारा कन्हैया लाल की हत्या तालिबानी तरीके से कर दी गई थी !जिसमें अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए आज छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन शिवसेना द्वारा किया गया था !
जिसमें शिवसेना के माननीय प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार झा जी के आदेश अनुसार कोटा ब्लॉक बेलगहना शिवसेना अध्यक्ष श्री अर्जुन अग्रवाल ,उपाध्यक्ष मनोज गंधर्व, सचिव मोनू श्रीवास, मनहरण ध्रुव, निखिल यादव ,आकाश यादव , राजू खैरवार ,सागर गुप्ता ,आनंद मलिक, शत्रुघन सिंह मरावी ,मनोज श्रीवास, करण श्रीवास, रोहित कौशिक ,अमित कौशिक ,हेमंत कौशिक ,राजू सोनी, की उपस्थिति में शिव सैनिकों द्वारा आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया! पुलिस प्रशासन भी रहा मुस्तैद किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चौकी प्रभारी अजय वारे, प्रधान आरक्षक रामनाथ डहरिया ,आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजपूत, फिरोज खान,राकेश पोर्ते मौके पर उपस्थित रहे!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.