नगर भटगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
भटगांव— नगर पंचायत भटगांव में बड़े ही धुमधाम के साथ स्वामी जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाला गया… वहीं इस यात्रा में आसपास के इलाके सहित नगर के श्रद्धालु रथ यात्रा का दर्शन कर रथ खींचा बताया जाता है की भटगांव जमींदार परिवार के शासन काल से ही नगर भटगांव में स्वामी जगन्नाथ का रथ यात्रा निकालने की परंपरा चले आ रहें हैं जो अब तक बरकरार हैं स्वामी जगन्नाथ का रथ यात्रा जमींदार महल के पास राधा कृष्ण मंदिर से ही निकाला जाता है जो पूरे नगर का भ्रमण करता हैं। रथ यात्रा निकालने के पीछे का रहस्य जाना जाय तो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सुभद्रा अपने भाइयों कृष्ण और बलराम से नगर देखने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद दोनों भाई अपनी बहन सुभद्रा को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण के लिये ले गये थे उस दौरान रास्ते में तीनों अपनी मौंसी के घर गुंडिचा भी गये और वहाँ 7 दिन तक रुक कर नगर यात्रा करते वापस पूरी लौट आए. तब से ही हर वर्ष परंपरा अनुसार रथ यात्रा निकाला जाता हैं नगर के राधा कृष्ण मंदिर से शुक्रवार शाम 7बजे बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ बड़ी धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई केसरवानी मुहल्ला, ब्राह्मण पारा,शनिमंदिर चौक, शीतला चौक, तरफ भ्रमण करते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.