विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से लोग हुए परेशान
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
भटगांव:- इस उमस भरी गर्मी और मच्छरों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है वहीं दूसरी तरफ विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते बिजली की आंख मिचौली के खेल से लोग परेशान हैं भटगांव नगर के पावर स्टेशन में लाइट रहने के बाद भी लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबसे विद्युत विभाग के अधिकारी राठौर जेई ने यहां का पदभार संभाला है तब लेकर विद्युत विभाग की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं कभी अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है तो कभी इनके कर्मों की वजह से आये दिन बिजली कटौती के नाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं ऐसे लापरवाह अधिकारी को यहां से तत्काल हटा देना चाहिए इस उमस भरी गर्मी में जिस तरह से नगर में लाइट रहते हुए भी अघोषित बिजली कटौती कर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है स्पष्ट तौर पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की घोर लापरवाही देखी जा सकती है ऐसे अधिकारी को यहां से हटा देना चाहिए तभी नगर के विद्युत विभाग में सुधार हो सकता हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.