छत्तीसगढ़ बंद को मिला समर्थन राजधानी में दिखा बंद का असर।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -राजस्थान उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस तरीके से हुई हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल द्वारा आज आयोजित दिनांक 02/07/2022 को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया जिसका समर्थन अन्य हिन्दू वादी संगठनों, एवं भाजपा द्वारा किया गया।
चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 02 बजे तक बंद का समर्थन किया गया।
आवश्यक सेवाओं को इस बंद हो मुक्त रखा गया।
विश्व हिन्दू परिषद,-बजरंग दल, भाजपा द्वारा आज शहर में घूम घूम कर बंद को सफल बनाने की अपील की गई।
आज के बंद का असर पूरे शहर में दिखा, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापारियों ने अपना व्यवसाय बंद रखा।
स्कूल, पेट्रोल पंप, होटल, किराना, गोलबाजार, सराफा, स्टेशन क्षेत्र,टांकीज, रविभवन,जय स्तंभ, जवाहर बाजार, मालवीय रोड,आमापारा,लाखेनगर,डी डी नगर एवं सभी क्षेत्रों के व्यापारियों द्वारा बंद को अपना समर्थन दिया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.