नोटिस मिलते ही दौड़ा दौड़ा आया पति, पत्नी ने कहा शादी के बाद भी पहले वाली से करता है बात और,,,
सीएन आई न्यूज सिवनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
July 3, 2022
सिवनी। शादी के पांच साल ही गुजरे हैं, नवविवाहिता ने बताया कि शादी के दूसरे दिन से ही पति गाड़ी की मांग करने लगा और इस बात को लेकर अनावश्यक परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे रूठ कर नवविवाहिता पत्नी मायके आ गई। पत्नी अपने पति के साथ अच्छे से रहना चाहती थी पत्नी ने आवेदन दिया। जिस पर पति को सूचना व नोटिस भिजवाया गया। नोटिस पर पति जब परिवार परामर्श केंद्र सिवनी पहुंचा और पति घबराकर काउंसलरो को बताया कि जो पूर्व में गलती हो गई थी उसके विषय में अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वह ससुराल जाकर परिवार में बैठकर आपसी समझौता अब कर लेगा। दोनों पक्ष में आपसी सहमति बनी शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र में नवविवाहिता के चेहरे में खुशी छा गई।
अन्य महिला से संपर्क नहीं करूंगा – परिवार परामर्श केंद्र में इन दोनों छोटी-छोटी बात को लेकर परिवारों में दरारें आ रही हैं।
परिवार परामर्श केंद्र में एक मामला ऐसा भी आया जहां शादी के महज 6 माह ही व्यतीत हुए हैं और नई-नई शादी हुई। जिस पर काउंसलर को पत्नी ने बताई की पति को अन्य महिला के साथ बात करते हुए देख ली थी। दोनों की बात इससे बिगड़ गई। जिसमें पत्नी नाराज होकर मायके चली गई तथा बाद में आवेदन दिया।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया। जिस पर पत्नी का कहना था कि पति की शादी के पहले किसी अन्य महिला से संपर्क था तो कोई बात नहीं थी। मुझे इतना कहना है कि अब मुझसे शादी हो गई थी तो पति को अन्य महिला (वो) से कोई संपर्क नहीं रखना चाहिए था। इसके बाद भी मैं रहने को तैयार हूं। पति ने अपनी गलती को स्वीकारा और माफी मांगा। पत्नी से कहा कि आज के बाद किसी अन्य से संपर्क नहीं रखूंगा। शिकायत का मौका नहीं दूंगा। जिस पर पत्नी मान गई और पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया।
कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी ज्योति चौरसिया व काउंसलर छिददी श्रीवास मौजूद थे। जहां उन्होंने 10 प्रकरणों में 5 प्रकरणों में पति पत्नी के बीच हुए मनमुटाव को समाप्त करवाया। जिसके चलते 5 समझौता हुआ। तथा 2 प्रकरणों में समझौता आपसी सहमति नहीं बनने पर उन्हें न्यायालय की शरण दी गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.