जिला ब्यूरो : मोहम्मद अज़हर हन्फी की रिपोर्ट
भाटापारा:- प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु युवा कांग्रेस मोहन निषाद के नेतृत्व में जी न्यूज के पत्रकार रोहित रंजन द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद श्री राहुल गाँधी जी के खिलाफ मीडिया में गलत खबर चलाई गई जिसमें दर्शकों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुची हैं। माननीय श्री राहुल गांधी जी केरल में उनके दफ्तर पर SFI कार्यकर्ताओ द्वारा हमला करने वालों को माफ़ करने की बात कहते हैं, लेकिन Zee News के पत्रकार रोहित रंजन द्वारा उसे उदयपुर हत्याकांड के दोषियों को माफी के रूप में दिखाया जाता है जिससे कांग्रेस और राहुल गांधी जी की छवि जनता के बीच हिन्दू विरोधी बताने की कोशिश की गई।
जिस पर एनएसयूआई युवा कांग्रेस भाटापारा द्वारा पुलिस प्रभारी कार्यालय में जाकर रोहित रंजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए(सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अफवाह फैलाने),469(सम्मान को ठेस पहूंचाने हेतु गलत विडियो प्रस्तुत करना)499,500,501(झूठी टिप्पणी एवं जानबूझकर छवि धूमिल करने) के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई जिसमे युवा कांग्रेस मनमोहन कुर्रे,जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी पार्षद रोहित साहू, एल्डरमेन मनीष पंजवानी,अमित मारकण्डे,आदिल चनेजा,हरीश लहरे,जयंत यदु,विजय महिलांगे,ईस्वर सेन,सद्दाम बेग ओमकुमार ठाकुर,सत्तू मानिकपुरी आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.