हटकेश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट खारुन नदी के किनारे स्थित है।
रायपुर -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वैसे तो अनेकानेक मंदिर हैं, लेकिन हटकेश्वर महादेव मंदिर जो महादेव घाट खारुन नदी के किनारे स्थित है, रायपुर एवं प्रदेश वासियों की पसंदीदा जगह है।
हटकेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना को लेकर कई प्राचीनतम मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।
मंदिर के पुजारी के अनुसार जब भगवान श्रीराम, सीतामाता और भ्राता लक्ष्मण जी वनवास में थे ,तब ही लक्ष्मण जी इस शिवलिंग की स्थापना की थी। और मान्यता यह भी है कि हनुमानजी ने अपने कंधे में महादेव को खारून नदी किनारे लाए थे।
यहां पूरे वर्ष श्रृद्धालुओं की भीड़ लगे रहती है, लेकिन महाशिवरात्रि, एवं कार्तिक पुन्नी को यहां मेला लगता है,यह मेला दो दिनों तक चलता है।
श्रावण मास में पूरे माह श्रृद्धालुओं की भीड़ पूरे उत्साह के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहती है।
मंदिर परिसर में ही मां काली मंदिर,राम जानकी मंदिर,लक्ष्मण जी का मंदिर स्थित है और करीब में ही हनुमानजी ,मां दुर्गा, नवग्रह मंदिर है जो सभी भक्तों को आकर्षित करता है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनाया गया लक्ष्मण झूला भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
आज सावन सोमवार होने से प्रातः 4 बजे से ही लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस माह में पड़ने वाले सोमवार ,,सावन सोमवार,, कहे जाते हैं, जिनमें स्त्रियां तथा विशेष तौर से कुंवारी युवतियां भगवान शिव के निमित्त व्रत रखती है।
रायपुर से पुरूषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.