भाजपा के नेता किसानों को कर रहे हैं गुमराहरासायनिक खाद की आपूर्ति केंद्र सरकार की जिम्मेदारी- चंद्रेश हिरवानी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने भाजपा के द्वारा खाद की कमी को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग 'अपने ही जूता को अपने सर मार रहे है' कहने का तात्पर्य है छत्तीसगढ़ में ना ही उर्वरक का कोई मंत्रालय है ना ही उर्वरक का कोई उत्पादन है और उर्वरक प्रदान करने का काम केंद्र सरकार के अधीन है क्योंकि उर्वरक मंत्रालय केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्य करता है।उन्होंने कहा प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी केंद्र सरकार से उर्वरक मांगना चाहिए न कि छत्तीसगढ़ सरकार के ऊपर आरोप लगाना चाहिए।उन्होंने बताया वर्ष 2017 रबी सीजन में 7.50लाख टन खाद की तुलना में 75% का ही आबंटन दिया गया 2017 में मांग के विरुद्ध 72% खाद की आपूर्ति किया गया ,2018 में मांग के विरुद्ध 89%खाद की आपूर्ति किया गया एवं इस वर्ष 9 लाख टन खाद का मांग छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किया गया है जिसके विरुद्ध में 65% खाद की आपूर्ति केंद्र की सरकार के द्वारा किया गया है।उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के लिए अनेक जन हितेषी कार्य किए हैं और आगे भी किसानों को किसी भी प्रकार का किसानी से संबंधित दिक्कत नहीं आने दिया जाएगा यह मुख्यमंत्री ने एवं कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त किया है, किंतु छत्तीसगढ़ में भाजपा के लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को उर्वरक की
आपूर्ति पूरा नहीं किया जा रहा है और यहां के किसानों को झूठ कहा जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह मांग की हैं कि छत्तीसगढ़ में मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति पूरी की जाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.