Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 7, 2022

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं आला अधिकारियों ने किया सुदूर वनांचल के ग्रामों का सघन दौरा

 कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं आला अधिकारियों ने किया सुदूर वनांचल के ग्रामों का सघन दौरा



कुदारी दल्ली,तुमड़ीकसा, करियाटोला, बडे़ जुंगेरा, केरीजुंगेरा आदि ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने 06 और 07 जुलाई को अपने 02 दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य आला अधिकारियों के साथ आज डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने जिले के अंतिम छोर में स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली, तुमड़ीकसा, करियाटोला, बड़े जुंगेरा, केरीजुंगेरा, कोडेकसा, गोटीटोला और पीपरखार, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बिटाल, सल्हाईटोला आदि ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने गाॅवों में जनचैपाल लगाकर ग्रामीणों की माॅगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुदारी दल्ली में जनचौपाल लगाकर गाॅव के समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। ग्रामीणों ने गौठान में फेंसिग कराने की माॅग, चारागाह स्थल से अतिक्रमण हटाने, मनरेगा कार्य स्वीकृत कराने, समय पर मजदूरी भुगतान, स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था, आवास निर्माण, राशन कार्ड, सामाजिक पेंशन राशि दिलाने आदि की माॅग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्राम के नन्हे-मुन्हे बच्चों से बातचीत भी की। कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम तुमड़ीकसा में पहुॅचकर ग्रामीणों से हालचाल पूछा। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वनाधिकार पत्र, सामाजिक पेंशन राशि, स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका नियुक्ति आदि की माॅग की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 01 माह के भीतर आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका नियुक्ति करने तथा विद्युत आपूर्ति हेतु लाईन विस्तार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कृषि अधिकारी को 01 सप्ताह के भीतर फसल बीमा राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने गाॅव के पढ़े-लिखे युवा-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य जरूरी सुविधाएॅ प्रदान करने हेतु स्थान चयनित कर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक शाला तुमड़ीकसा का निरीक्षण भी किया। कक्षा छठवीं और कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों से पहाड़ा ज्ञान के संबंध में जानकारी ली। कक्षा के विद्यार्थी विकास कुमार, यशुमती और सेवंत सिन्हा ने 13 का पहाड़ा पढ़कर सुनाया, इस पर कलेक्टर और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएॅ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने ग्राम तुमड़ीकसा में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

ग्राम लमती के ग्रामीणों ने कलेक्टर डाॅ. सिंह को लंबे समय तक गाॅव के ट्रंासफार्मर खराब होने से गाॅव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी भी दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डाॅ. गौरव सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को आज शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम करियाटोला में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बड़े जुंगेरा में ग्रामीणों को समय पर राशन उपलब्ध कराने हेतु 01 माह बाद ग्राम में शासकीय उचित मूल्य की संचालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला केरी जंुगेरा का निरीक्षण कर अध्यापन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने अंागनबाड़ी केन्द्र केरी जुंगेरा के निरीक्षण के दौरान नन्ही बच्ची भूमिका को अपने गोद में बिठाकर लाड-प्यार दिया। कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार से नन्ही बच्ची काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

इस दौरान कलेक्टर और अधिकारियों ने ग्राम कोडेकसा में शासकीय कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम गोटीटोला और पीपरखार में पहुॅचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर ने ग्रामीणों की माॅग पर ग्राम गोटीटोला में तत्काल गली लाईन का विस्तार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह ग्राम पीपरखार के स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था तथा मार्ग में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बिटाल, सल्हाईटोला, घोटिया आदि ग्रामों में पहुॅचकर विकास कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने सल्हाईटोला के गौठान का निरीक्षण कर स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों के माॅगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad