मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: कलेक्टर ने हितग्राही को प्रदान किया 1 लाख रूपए का चेक
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राही के नाॅमिनी श्रीमती अनुराधा साहू को 01 लाख रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम पदाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माणी स्व. पोमेश कुमार साहू पिता शेषनारायण साहू निवासी हथौद जिसका पंजीयन 04 अप्रैल 2019 के द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत आनलाईन आवेदन किया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक के मृत्यु उपरांत उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ जाने के कारण जीविकोपार्जन हेतु 01 लाख रूपए सहायता राशि प्रदाय की जाती है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.