वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष ने बाटे पौधे
महेन्द्र शर्मा बंटी छत्तीगसढ़ रिपोटर- डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में आज हर घर हरियाली आओ वृक्ष लगाए हम अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत लोगों को विभिन्न प्रकार के पौधे बांटे गए जिसमें जाम, जामुन, आम, गुलमोहर, आंवला, सहित अन्य प्रकार के अनेक पौधे बांटे गए नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा है
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर डोंगरगढ़ नगर क्षेत्र की अनेक जगहों पर वृक्षारोपण किया जाता है जिससे नगर का वातावरण अनुकूल हो और लोगों को लाभ मिल सके , छत्तीसगढ़ सरकार की भी यही मंशा है इसलिए शासन द्वारा कृष्ण कुंज नामक योजना लाई गई है जिसमें पर्यावरण के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ यमन देवांगन ने इस अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि इस अभियान द्वारा सैकड़ों पौधे बांटे गए जिससे पर्यावरण के प्रति लोगों का जुड़ाव हो तथा वे उनकी रक्षा कर सकें ताकि आने वाले समय में बढ़ते प्रदूषण से हमें सुरक्षा मिले आज मनुष्य ने औद्योगिक दुनिया में कदम रख लिया है जिसके कारण प्रदूषण बड़ी मात्रा में हो रहा है जिसका एकमात्र उपाय पर्यावरण के प्रति लोगों का जुड़ाव एवं बड़ी मात्रा में पेड़ों का बचाव तथा वृक्षारोपण है इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद अनीता लोकेश इंदुलकर वार्ड नंबर 14 के पार्षद बलदेव राम यादव वार्ड नंबर 15 के पार्षद मनोज साहू व युवा मितान क्लब के प्रभारी दौलत मिश्रा तथा नगर पालिका के अंतर्गत क्रमांक 1 राजीव युवा मितान क्लब का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर उपाध्यक्ष बादल वालदे सचिव विनायक मेश्राम संयुक्त सचिव सिमरन साखरे सदस्य आकाश कोटागले ,हेमंत अंबादे ,मुकेश कुमार नेताम, राहुल अम्बादे, स्नेहा साखरे, बरखा बागडे सहित बड़ी संख्या में युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.