नहर निर्माण बेलगहना ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता के चलते रोका गया काम
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना ---बेलगहना नहर निर्माण मे जगह जगह मिल रही खामियां, भ्रष्टाचार की शिकायत कोई सुध लेने वाला नहीं। ग्राम पंडरा पथरा के पास चल रहे नहर निर्माण को ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता के चलते रोक दिया
वहीं एस डी ओ वर्मा से बात की गई तो उनके द्वारा काम रोक दो मैं आकर तुड़वा दूंगा कहा गया। समझने वाली बात यह है कि जब एस डी ओ साहब या इंजीनियर कोई मौके पर पहले जांच करने आएं फिर तोड़ने की बात करें। मामला शनिवार की सुबह का है जब ग्रामीणों ने नहर निर्माण कार्य को रोका चूंकि जहां मुरुम का स्तेमाल होना है वहां मिट्टी के उपर रेत का उपयोग कर लीपापोती की जा रही है। वहीं ढलाई 3 इंच बताया जा रहा है जबकि ढलाई महज 1 इंच के आसपास है। वहीं पानी तराई का तो कहीं नाम ही नहीं मौके पर लोगों को आया देख पानी टतराई की गई। सी सी ढलाई में रेशियो का आलम ऐसा की डंडे की महज हल्के ठोकर से ढलाई उखड़ रहा। बुरी तरह जम चुके सीमेंट को बोरी से निकाल कर कूट पीस कर चलाया जा रहा काम। मजदूरों को मेहनत भरपूर लिया जाकर कम दिया जा रहा मेहनताना।
वहीं सूत्रों से जानकारी मिल रही कि निर्माण कार्य मे लगने वाली सामग्रियों को सस्ते दामों में क्षेत्र में ही बेच कर भ्रष्टाचार किया जा रहा। कई स्थानों पर पुरानी पाइप लगाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की। काम रोके जाने के बाद भी किसी अधिकारी का मौके पर न पहुंचना घोर लापरवाही तथा मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता सुधार न होने पर मुख्यमंत्री से इस बात की शिकायत किये जाने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि वे जांच कार्यवाही न होने पर चक्का जाम करेंगे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.