Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 29, 2022

चिरायु योजना ने लौटायी बच्चों के चेहरे पे मुस्कान

 चिरायु  योजना ने लौटायी बच्चों के चेहरे पे मुस्कान 



पिथौरा । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के चिरायु दल के द्वारा लगातार विकासखंड के आंगनबाड़ी और शासकीय विद्यालय में जाकर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है


स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्चे स्वास्थ्य दल के द्वारा चिह्नांकित किए जाते हैं इसी परीक्षण के दौरान चिरायु दल को भिथिडिह में क्लेफ़्ट लिप से पीड़ित 5 महीने की बच्ची नित्या ठाकुर मिली जिसको दूध पीने में परेशानी होती थी जिसको चिरायु दल द्वारा गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर.बंजारे के निर्देश पर एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल के मार्गदर्शन में ज़िला सलाहकार डॉ मुकुंद राव से सलाह लेकर तत्काल चिरायु दल के आयुषचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विरेंद्र प्रजापति ,डॉ तनुजा चंद्राकर व फ़ार्मसिस्ट  लेखरंजन पटेल ने चिरायु योजना का लाभ दिलाते हुए रायपुर ले जाकर बच्चे का निःशुल्क आपरेशन कराया बच्ची अभी पूर्णतः स्वस्थ्य है चिरायु दल महीने भर के अंदर 3 गंभीर रूप से हृदय रोग से पीड़ित  बच्चे शंभुलाल उम्र 12 वर्ष ग्राम भतकुंदा,मानसी पटेल उम्र 6 वर्ष ग्राम सरगतोरा ,चंद्रशेखर साव उम्र 17 वर्ष शंकरपुर के बच्चों को तत्काल उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिरायु दल द्वारा रायपुर के एम.एम.आई हॉस्पिटल ,श्री बालाजी हॉस्पिटल और श्री सत्य साईं हॉस्पिटल नया रायपुर ले जाकर निःशुल्क बच्चों की सर्जरी करायी गयी सभी बच्चे अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं चिरायु दल के चिकित्सक डॉ विरेंद्र प्रजापति,डॉ तनुजा चंद्राकर , फ़रमासिस्ट लेखरंजन पटेल , ए.एन.एम. राजकुमारी बंजारे व लैब टेक्नीशियन बेनुराम सिन्हा के द्वारा  सभी बच्चों के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी ।उक्त जानकारी पिथौरा स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जयकांत विश्वकर्मा ने दी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad