लोकेशन खरसिया / रायगढ़
दिनांक ........08/07/22
खरसिया रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बना फिसल पट्टी,रोज गिर पड़ रही है गरीब जनता,जनप्रतिनिधियों को नही है सरोकार,स्टेशन का भवन आज भी आजादी पूर्व की याद बनाए हुए है
मुंबई हावड़ा मार्ग पर पड़ने वाले रायगढ़ जिले का उप रेलवे स्टेशन खरसिया का विकास किया जा रहा है एवम खरसिया स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जा रहा है, परंतु वास्तविकता यह है कि प्लेटफार्म पर पानी से उत्पन्न फैली काई की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
प्लेटफार्म नंबर 2 का बुरा हाल हो चला है। जहां यहां जगह-जगह टाइल्स उखड़ने की वजह से गढ्ढे बन चुके है एवम इनमे बरसाती पानी भरा रहता है। लगातार पानी भरे रहने की वजह से जगह जगह फिसलन हो गई है, जो यात्रियों के लिए कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। वहीं प्लेटफार्म पर लाइटो एवं पेयजल का बारहों महीने कमी देखी जा सकती है ।
खरसिया नगर दो भागों में बसा हुआ है। वहीं बीच में रेलवे स्टेशन है। रेलवे ने इस पार से उस पार जाने के लिए विशालकाय सीढ़ी बनाई गई है। जो यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। उस पार से इस पार टिकट लेने की खातिर जाने के लिए तीन विशालकाय सीढ़ीयों को पार करके जाना पड़ता है। जिसके लिए एक टिकट काउंटर प्लेटफार्म नंबर दो पर भी खोलने की आवश्यकता बनी हुई है परंतु रेल प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। यदि प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर टिकट काउंटर प्रारंभ कर दिया जाए काफी हद तक लोगों की मुसीबत हल हो जाए। रेलवे द्वारा महज आश्वासन ही दिया जा रहा है। यहां पर ना तो कोच-डिस्प्ले है और ना ही यात्रियों के लिए किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है
रेलवे फाटक अक्सर रहता है बंद
खरसिया के लिए लंबे समय से ओवरब्रिज बीच की मांग की जा रही है। परंतु आश्वासनों पर ही लंबा समय बीत रहा है। हर दिन लोगों को इस पार से उस पार जाने के लिए रेलवे फाटक पर घंटों खड़ा होना पड़ता है। रेलवे की इन समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री स्थानीय विधायक उमेश पटेल, रायगढ़ संसद गोमती साय,जनता जोगी दल के अध्यक्ष अमित जोगी,चेंबर आफ कामर्स,नागरीकगणो के द्वारा समय समय पर अवगत करवाया जाता रहा है परंतु रेलवे प्रशासन के द्वारा सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना थमा दिया जाता है
जनवरी 2020 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए राशि स्वीकारने की हरी झंडी दे दी थी परंतु समय के साथ बात आई गई हो गई। खरसिया शहर में अंदर घुसने एवम बाहर निकलने के मार्ग दोनो तरफ से बन चुके है। केवल स्थानीय लोगो के आवागमन के लिए बड़ी धन राशि खर्च करना किसी भी रूप में जायज नही है।
रायगढ़ से चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा की रिपोर्ट CNI news



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.