Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 2, 2022

आज की वाणी 02-08-2022


 *🎯आज की वाणी👉*


🌹

*शक्यं ह्येवाहवे योद्धुं* 

      *न दातुमनसूयितम् ॥ १० ॥* 

 *शूरा   वीराश्च  शतशः* 

       *सन्ति लोके युधिष्ठिर ।* 

 *येषां संख्यायमानानां* 

       *दानशूरो विशिष्यते ॥ ११ ॥* 

          ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८

 *अर्थात्👉*

         _हे युधिष्ठिर! संग्राम में युद्ध करना सहज है। परंतु दोषदृष्टि से रहित होकर दान देना सहज नहीं है । संसार में  सैकड़ों शूरवीर हैं; परंतु उनकी गणना करते समय जो  उन में दानशूर हो, वही सबसे श्रेष्ठ माना जाता है ॥_

🌹


*2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने एक बार फिर से गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790- अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858 – ब्रिटिश सरकार ने 'गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट' पारित किया। इसके तहत भारत ईस्ट इंडिया कंपनी की जागीर नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह ब्रिटिश रानी का उपनिवेश बन गया।

1870 - लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरु हुआ।

1873 - क्ले स्ट्रीट हिल रेल ने सैन फ्रांसिस्को की मशहूर केबल कार प्रणाली में पहली केबल कार का संचालन शुरू किया।

1922 - चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई।

1932 - पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा खोज की गई।

1934 - जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्टर्पति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।

1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।

1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।

1944 - तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।

1980 – इटली में बम विस्फोट में लगभग 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।

1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।

1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।

1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।

1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

1999 – पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया। 

2004 - पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।

2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।

2008 - सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

2010- पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

2010 - तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।

2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।

2019 - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने “एक देश – एक राशन कार्ड” योजना को पायलट बेसिस पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में लांच किया ।

2019 - सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं को अकेले ही विदेश जाने की अनुमति प्रदान की।

2019 - अमेरिका और रूस की ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण संधि खत्म हुई।

2020 - राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने  राज्य न्यायिक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दे दी ।

2020 - स्पेस एक्स (SpaceX) के नए क्रू ड्रैगन (Crew Dragon) में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये उड़ान भरने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बॉब बेहेनकेन (Bob Behnken) और डौग हर्ले (Doug Hurley) दो महीने की यात्रा के बाद  वापस आ गए। 

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ई-रुपी’ लॉन्‍च किया।


*2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है।

1876 – पिंगलि वेंकैया का जन्म हुआ, उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन तैयार किया था।

1877 - रविशंकर शुक्ल - मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

1922 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

1926 - रुबाई सम्राट के रूप में लोकप्रिय  हुए उदयभानु हंस हरियाणा के राज्य कवि का जन्म दायरा दीनपनाह में(अब पाकिस्तान में है) हुआ, जिनकी हिंदी रुबाइयां' 1952 में प्रकाशित हुई थीं ।

1931 - उमाकांत मालवीय - प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।

1944 - प्रकाशराव असावडी - जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक।

1948 - रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल।

1955 - धीरेन्द्र अग्रवाल - ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।

1956 - विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।

1958 - अरशद अयूब, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

1966- एम.वी.श्रीधर, भारतीय क्रिकेटर । इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1970- फिलो वालेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

1981- सिकंदर एमेलियानेंको, रूसी मिश्रित मार्शल कलाकार और मुक्केबाज।


*2 अगस्त को हुए निधन👉*


1332- डेनमार्क के राजा क्रिस्टोफर द्वितीय।

1714 – स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ।

1823- लाज़ेरे कार्नॉट, फ्रेंच गणितज्ञ, सामान्य और राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष।

1921- एनरिको कारूसो, इतालवी संगीतकार, गायक| 

1922- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल, स्कॉटलैंड के कनाडाई इंजीनियर ने टेलीफोन का आविष्कार किया|

1923- वारेन जी हार्डिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति की कार्यालय में मृत्यु।

1930 - राय बहादुर चुणीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।

1934 – जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं के कमांडर फील्ड मार्शल हिंडबर्ग।

1979 - करण दीवान - हिंदी फिल्मों में एक भारतीय सिनेमा अभिनेता थे ।

1980- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।

2009- देवेन्द्र नाथ द्वेवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल रहे ।

2010- कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

2019 - हैदराबाद, (भाषा) तेलुगु के वरिष्ठ अभिनेता देवदास कनाकला का निधन ।

2020 - उत्‍तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण का 62 की उम्र में कोविड से निधन।


*2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती ।

🔅 श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती।

🔅 श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती।

🔅 रुबाई सम्राट' कवि उदयभानु हंस जयन्ती।

🔅 दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad