भाजपा मंडल संडी के विशेष बैठक में बनी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :- भाजपा मंडल संडी की विशेष बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस संडी बंगला में आयोजित किया गया
बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए जिला सहकारी बैंक रायपुर के पूर्व अध्यक्ष माननीय योगेश चन्द्राकर जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष माननीय राजकुमार जायसवाल जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष माननीय तेजराम वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित थे मंडल अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू जी के अध्यक्षता में आयोजित
विशेष बैठक में रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे को लेकर आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति बनाकर अधिक से अधिक संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आदरणीय गौरीशंकर अग्रवाल जी का विशेष सहयोग एवं आदरणीय योगेश चन्द्राकर जी के 10 गाड़ी के सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं ने आभार ब्यक्त किया इस अवसर पर मंडल के सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.