मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने 61 वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार संग काटा केक
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपना 61वां जन्मदिन परिवार संग केक काट कर मनाया।
आज जन्मदिन पर सीएम ने ओपन हाउस सेरिमनी रखा।11बजे से 1बजे तक सीएम हाउस में आने वालों को छूट थी। किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं थी।
आज प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं गृह मंत्री सहित देश के कई राजनीतिक दिग्गजों ने बधाई दी।
प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायक सहित विपक्ष के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य प्रधान वन संरक्षक सहित अन्य सभी अधिकारीयों ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आज सीएम के निवास स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा।हर व्यक्ति मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए व्याकुल दिखाई दिया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया और माननीय मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।श्री बघेल को बधाई देने
राहुल अपनी माता जी के एवं परिवार केसाथ बधाई देने जांजगीर चांपा से आया। राहुल साहू 60फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था, प्रशासन के अथक प्रयास से उसे सुरक्षित निकाल लिया गया था।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जन्म 23अगस्त 1961को हुआ।
2018मे पांचवीं बार विधानसभा का चुनाव जीते।
17 दिसंबर 2018को उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.