Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 11, 2022

विप्र फाउंडेशन,गोंदिया जिला का विदर्भ झोन 9 के अंतर्गत स्थापना व शपथ विधि समारोह सम्पन्न।दिनांक 9 अगस्त 2022.


विप्र फाउंडेशन,गोंदिया जिला का विदर्भ झोन 9 के अंतर्गत स्थापना व शपथ विधि समारोह सम्पन्न।दिनांक 9 अगस्त 2022.

सी एन आई न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।


विप्र फाउंडेशन विदर्भ झोन 9 के तत्वावधान में विदर्भ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सर्वश्री भीकम शंकरलालजी शर्मा गोंदिया के संरक्षण में एवं श्री महेंद्र जी शर्मा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन विदर्भ जोन 9 के मार्गदर्शन में सद्य स्थापित  *विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला* का उद्घाटन लोकसेवा संकल्प शपथ विधि समारोह के साथ गेटवे 

हॉटेल गोंदिया(ताजग्रुप) में सम्पन्न हुआ। 


कार्यक्रम प्रथम मनोनीत अध्यक्ष श्री रमेश बद्रीप्रसाद शर्मा पटाक की अध्यक्षता में,  उद्घाटक परम् आदरणीय 

श्री सत्यनारायणजी शर्मा,

राष्ट्रीय संरक्षक विप्र फाउंडेशन इंडिया(विधायक,पूर्व मंत्री छ ग राज्य),

प्रमुखवक्ता सौ सोनाली शर्मा,

अध्यक्ष 

राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ 

विप्र फाउंडेशन,

प्रमुख अतिथि श्री दीपकजी शर्मा,अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन छ ग राज्य,

(सभी रायपुर),

विशेष उपस्थिति ज्योतिषाचार्य पँ श्री माधवजी शर्मा जयपुर,(सम्पादक *हम सब राजस्थानी लालसोट*),

श्री गिरीशजी पुरोहित अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन नागपुर एवम अन्यान्य पधारे विशिष्ट सहयोगी गणमान्य अतिथियों की गौरवमयी उपस्थिति में,

पुजारी पँ सुरेन्द्रजी शर्मा द्वारा भगवान श्री परशुरामजी के मंत्रोच्चारण पूजन व दीप प्रज्वलन उपरांत उद्घाटक अतिथि श्री सत्यनारायण जी शर्मा,के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति तथा सद्स्यों द्वारा भगवान श्रीपरशुरामजी की सूक्ष्म उपस्थिति में लोकसेवा शपथपत्र का सामूहिक संकल्प वाचन सम्पन्न कराया गया जिसमे रमेश शर्मा, आनंद पुरोहित, शिवकुमार शर्मा, कचरूलाल शर्मा, अजय पालीवाल, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश जोशी, गोपाल तिवारी, विजय शर्मा, पं सुरेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, दिलीप व्यास,आकाश पुरोहित,देवेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, आदित्य शर्मा, आकाश शर्मा, शंभूलाल अग्रिका, मोहन शर्मा, महेंद्र पुरोहित ने पद की शपथ ली।

ततपश्चात विप्र फाउंडेसन के पन्द्रह सूत्रीय सेवा लक्ष्य का मंच से पठन सौ पूजा शर्मा द्वारा किया गया।

रायपुर से पधारी प्रमुखवक्ता श्रीमती सोनाली शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के विगत दस वर्षों में समाज के लिये की गयी गौरवशाली विकास यात्रा की विस्तृत जानकारी व उपस्थित महिलाओं से भ्रूण हत्या रोकने अग्रणी बने रहने का निर्देश दिया।

आदरणीय सत्यनारायणजी शर्मा ने आसाम  राज्य की लोहित नदी, (जहां कि भगवान श्री परशुराम ने अपना रक्तरंजित परशु धोया था)के 

किनारे स्थापित होने जा रही    प्रभु श्री की विराट मूर्ति के निर्माण में अपना अंशदान देने का अनुरोध सभा से  किया।अन्य अभ्यागत अतिथियों ने भी अपने सम सामयिक विचार व जानकारियां सभा के सामने रखते हुए,नव गठित विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला की सफ़लताओं व विकासशील बने रहने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बंगलोरू से पधारे राजस्थानी ब्राह्मण सभा गोंदिया के वरिष्ठतम संस्थापक सदस्य श्री प्रकाशजी पुरोहित ने अपने चिर परिचित काव्यमयी संबोधन में ब्रह्म समाज की गौरवगाथा के साथ आशीर्वचन कहे। जिले की आठों तहसील के नवनियुक्त प्रतिनिधियों,कार्यकारिणी समिति व सदस्यों का सत्कार सम्मान भी किया गया।इस शुभावसर पर उपस्थित प्रभारी उद्घाटक श्री सत्यनारायणजी शर्मा को विप्र फाउंडेशन के नाम विदर्भ झोन 9 के

*उपाध्यक्ष श्री भीकम शंकरलालजी शर्मा(गोंदिया)* द्वारा,

*₹ एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह* , की सहयोग राशि का चेक भेंट किया गया।

सभा मे मंच से  महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष के लिए सौ अर्चना संतोष शर्मा को मनोनीत घोषित किया गया। अध्यक्षीय सम्बोधन में रमेश शर्मा ने अपनी घोषित कार्यकारिणी समिति व सदस्यों की ओर से सभी स्तर पर अग्रणी सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव श्री संतोष शर्मा द्वारा व आभार प्रदर्शन श्री भीकमजी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad