Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 5, 2022

जीपीएम पुलिस द्वारा थाना पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक के चारों तरफ की रोड पर दुकानदारों द्वारा बोर्ड लगाकर रोड पर अवैधानिक कब्जा होने पर की गई कार्यवाही...

जीपीएम पुलिस द्वारा थाना पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक के चारों तरफ की रोड पर दुकानदारों द्वारा बोर्ड लगाकर रोड पर अवैधानिक कब्जा  होने पर की गई कार्यवाही... 

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम /  गुरुकुल,बचपन स्कूल वेन में  क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने पर हुई कार्रवाई

जिला गौरेला  पेंड्रा मरवाही में जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश  चौधरी एवं  पुलिस अधीक्षक  श्री आई कल्याण ऐलीसेला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कन्हैया लाल  निर्मलकर, आर.टी.ओ. विवेक सिन्हा, तहसीलदार पेंड्रा  शेष नारायण जयसवाल, एवं यातायात पुलिस तथा  पेंड्रा पुलिस  एवं सभी विभागों के स्टाफ द्वारा थाना पेंड्रा के दुर्गा चौक से गौरेला बिलासपुर कोरबा तथा पंडा बस्ती की ओर जाने वाली रोड में किनारे किनारे दुकानदारों द्वारा अनावश्यक रूप से अतिक्रमण कर बोर्ड लगाया गया था,  जिन बोर्डों को जब्ती बनाया गया है  तथा सभी दुकानदारों को जिन्होंने शेड बाहर  निकाल रखे हैं , सभी को समझाइश दिया गया है कि अपने शेड हटा लें अन्यथा 2 दिन बाद पुनः वैधानिक कार्यवाही की जाएगी , पूर्व में भी कई बार दुकानदारों को समझाइश दी गई थी लेकिन दुकानदारों द्वारा समझाइश पर आज दिनांक तक अमल नहीं किया गया था, अतः आज जब्ती की कार्यवाही की गई।

साथ ही साथ पेंड्रा दुर्गा चौक  यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के कार्यवाही के दौरान की वैन क्रमांक CG10 G 1611 बच्चे भरकर स्कूल ले जाया जा रहा था,  जिसे रोककर विधिवत कार्यवाही कर ₹5200 शमन शुल्क वसूल किया गया गैर मतलब की पूर्व में कई बार स्कूल बस के संचालकों द्वारा क्षमता से अधिक बच्चे भरकर स्कूल ले जा रहे हैं जिन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है 

संपूर्ण कार्यवाही मे  मुख्य नगरपालिका अधिकारी कन्हैया लाल  निर्मलकर, आर.टी.ओ. विवेक सिन्हा, तहसील पेंड्रा तहसीलदार शेष नारायण जयसवाल, एवं यातायात पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी  तथा थाना पेंड्रा थाना प्रभारी  उप निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी एवं सभी विभागों के स्टाफ की   विशेष भूमिका रही।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad