अर्जुन्दा मे निर्माणाधीन तहसील कार्यालय का विधायक निषाद ने किया औचक निरीक्षण तहसीलदार को आम जनता की समस्याओ को समय पर पूरा करने को कहा , वही बीएमओ खान पर जताई नाराजगी जल्द व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
गुण्डरदेही -विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सोमवार को अपने गृह नगर अर्जुन्दा मे बन रहे तहसील कार्यालय स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया
इस दौरान उन्होंने उपस्थित अर्जुन्दा तहसीलदार ममता टावरी को आम जनता की समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा विभागीय शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए विधायक निषाद ने निर्माणाधीन आत्मानंद शाला भवन निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ व समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए विधायक निषाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे जहां उन्होने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना व प्रभारी डाक्टर खान को अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को दुरूस्त करने व प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.