कल भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम तैयारी में जुटे भाजपाई
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -भाजयुमो द्वारा दिनांक 24/8/2022को सीएम हाउस घेराव का फैसला किया है।इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।यह हल्ला बोल कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो के तेजस्वी सूर्या करेंगे।
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्ता तथा सभी पदाधिकारी जुटेंगे।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि वादा खिलाफी, बेरोजगारी भत्ता, मजदूरों को 1500 रू महीना देने का वादा, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ यह हल्ला बोल कार्यक्रम रखा गया है। इसमें पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता, विधायक एवं पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
प्रशासन द्वारा सीएम हाउस की सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की तैयारियां कर ली है। सीएम हाउस पहुंच के सारे मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।
एवं सीएम हाउस की सुरक्षा हेतु चारों तरफ से हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.