मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर -बुढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 100कर्मचारी संगठनों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।आज हड़ताल का तीसरा दिन है
अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं।
1, केंद्र के समान 34% मंहगाई भत्ता,देय तिथि से एरियर्स सहित।
2, सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता।
पिछले दिनों सरकार ने 6%मंहगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश किया है ।
जिस पर कर्मचारी संगठनों ने असहमति जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की है।
कल शाम मशाल महारैली का आयोजन रखा गया है।यह रैली पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी।
कर्मचारी नेता विजय झा ने कहा यह आंदोलन जब तक मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को स्वीकार नहीं किया जाता जारी रहेगा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.