Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 6, 2022

राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में सम्मान समारोह किया गया आयोजित


राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में सम्मान समारोह किया गया आयोजित

महेन्द्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ -राजीव युवा मितान क्लब नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ क्रमांक 1 के तत्वाधान में आज गेड़ी, फुगड़ी पिटठूल, भौरा, कबड्डी  खेल में शामिल हुए  विजेताओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम डोंगरगढ़ के कन्या शाला पास स्थित मंगल भवन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम विशिष्ट अतिथि नलिनी मेश्राम  प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन  तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद शिव निषाद पार्षद राजेश गजभिये, पार्षद प्राची सौमित्र सोनी, पार्षदअनीता लोकेश इंदुलकर, पार्षद मनोज साहू,  पार्षद बलदेव यादव, पार्षद राहुल यादव, समाज सेवी  गणपत रजत मंचस्व थे  , छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात राज्य गीत अल्पा पैरी के धार  से  कार्यक्रम की  शुरुआत की गई 





 कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सुदेश मेश्राम ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हरेली के त्यौहार के उपलक्ष पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गेड़ी, फुगड़ी, भंवरा , पिटठूल, कबड्डी को जीवित रखने व लोगों को सीधा इनसे जोड़ने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से इनका आयोजन कराया गया ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को अपने पारंपरिक खेलों से जोड़ा जा सके उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों, खेलो एवं जनजातियों को उभारने का काम कर रहे हैं एवं उन्हें सीधे जनता से जोड़ने का काम कर रहे हैं इसी कड़ी में नलिनी मेश्राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मितान क्लब के युवाओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि इनका कार्य सराहनीय है इन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए कार्यों को बखूबी निभाया है तथा जनता को सीधे सरकार से जोड़ने का काम किया है इसी कड़ी में  पार्षदों ने भी कार्यक्रम के संबंध में दो शब्द कहें अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं  उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी एवं सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम समापन की घोषणा राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर ने की उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया , इस कार्यक्रम में मंच का संचालन शुभम खोबरागड़े द्वारा किया गया कार्यक्रम में समाजसेवी सौमित्र सोनी, लोकेश इंदुलकर,श्रवण गभने , राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोरकर, उपाध्यक्ष बादल वालदे, आशीष डोंगरे, सचिव विनायक मेश्राम,कोषाध्यक्ष राहुल डाहट, सह सचिव सिमरन साखरे,सदस्य हेमंत अम्बादे,सलीम मेमन,विवेक वासनिक, विशाल करवाड़े, बरखा बागड़े,तन्मय अग्रवाल, आकाश कोटागले सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad