गुण्डरदेही । तीज पर्व आते ही सामाजिक संस्थाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने शुरू कर दिए गए हैं। कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए जहां झूला झूलने के इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं सावन के लोकगीत गाए जा रहे हैं। इसी के चलते गुण्डरदेही नगर के वार्ड पांच साहड़ा चौक की महिलाएं हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर महिलाओं ने मेहंदी रचवाई कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तीज के लोकगीत गाकर जमकर थिरके इसके अलावा बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई भाजपा नेत्री रोहिणी साहू ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व क्षेत्र में विशेष महत्व है महिलाओं के लिए इस पर्व का महत्व काफी ज्यादा है। पहले की तरह तो अब तीज पर उस तरह से रौनक नहीं रहती लेकिन फिर भी तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है महिलाएं इस पर्व को परंपरागत तरीके से ही मनाने का प्रयास किया गया है इस अवसर पर रोहिणी साहू सरिता शर्मा मिथलेश्वरी सोनी सुनैना शर्मा प्रियंका तिवारी पुष्पा राजपूत ललिता सोनी तुलसी सोनी व अन्य महिलाएं उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.