बालक छात्रावास ग्राम पंचायत कटरा में खाना बनाने वाले (कुक)धनगर कि मनमानी छात्र और हॉस्टल अधीक्षक हो रहे परेशान –सरपंच इंदुदेवी
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/कटरा सरपंच श्रीमती इंदुदेवी पाव को जब यह जानकारी मिली तो वे खुद इसकी जांच करने बालक छात्रावास पहुंचे,बालक छात्रावास ग्राम पंचायत कटरा में खाना बनाने वाले कुक की मनमानी,छात्र हो रहे परेशान।
छात्रों के द्वारा बताया जा रहा हैं,कि धनगर कभी कभी ड्यूटी आते हैं।और खाना नहीं बनाते हैं।हॉस्टल आने के बाद धनगर,बच्चों का कहना हैं, कि हॉस्टल में आके सोए रहते हैं।और जब हम खाना बनाने के लिए बोलते हैं। तो वह बोलते हैं, कि मैं खाना नहीं बनाऊंगा। मेरा काम नहीं हैं,खाना बनाना।
बच्चों को खाना नहीं मिलने पर हॉस्टल अधीक्षक खुद बहुत दिन से खाना बनाकर बच्चों को खाना खिला रहें हैं।
बहुत ही दयनीय स्थिति हैं ग्राम पंचायत कटरा बालक हॉस्टल कि जहा हॉस्टल अधिक्षक खुद खाना बनाते हैं। जलवाहक अपने आप को बता रहें बाबू बोलते हैं। कि मेरा कुछ सुनवाई नहीं होने वाला, जिसके पास चाहो आप उसके पास शिकायत कर दो मेरा कोइ कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं।
इससे पहले बहुत बार से धनगर के ड्यूटी नहीं आने पर और खाना नहीं बनाने के विषय में ऊपर शासन प्रशासन के पास शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक धनगर के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।
हॉस्टल के बच्चें और हॉस्टल के अधीक्षक सभी चाहते हैं की धनगर को बालक छात्रावास ग्राम पंचायत कटरा से पदमुक्त किया जाय।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.