जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :- आज जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, सांसद सुनील सोनी,विधायक शिवरतन शर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित
एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किये। आज के इस बैठक में संगठनात्मक के विषयों के साथ साथ पिछले कार्यों की समीक्षा एवं आगामी दिनांक 24 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के संबंध में रणनीति तैयार की गई । इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल,सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री शिवरतन शर्मा, जिला प्रभारी श्री मोतीराम चंद्रवंशी, सह प्रभारी श्री अशोक पांडे, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेसूलाल धुरंधर, श्री विपिन बिहारी वर्मा, श्री योगेश चंद्राकर, श्री सुरेंद्र टीकरिया, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू, बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रभारी श्री गुलाब टिकरिया, भाटापारा विधानसभा के प्रभारी श्री सूर्यकांत राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्री तेजराम वर्मा, जिला मंत्री श्री कृष्ण अवस्थी, श्री विजय केसरवानी, जिला मंत्री श्री राजकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री सेवक वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुनील यदु, वरिष्ठ नेता श्री धनंजय साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत के सदस्य श्री नवीन मिश्रा, मंडल के अध्यक्ष श्री संकेत शुक्ला,श्री डोमन लाल वर्मा, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्री महेंद्र साहू, श्री विजय यादव, श्री नंद कुमार वर्मा, श्री कृष्ण कुमार पटेल, श्री झाड़ू राम साहू सहित जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.