*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल से:-* छत्तीसगढ कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा साहू धर्मशाला से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों लोग आज कांग्रेस सरकार के दो मुख्य वादा खिलाफी के खिलाफ रैली निकाली गई जिनमे से एक बेरोजगारो को रोजगार और रोजगार भत्ता के रूप 2500 देने को लेकर की गई आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित सैकड़ो कार्यवर्ता उपस्थित रहे ।।।
छत्तीसगढ में कांग्रेस के चार साल सत्ता पूरे होने के बाद भी रोजगार भत्ता के 2500 सहित रोजगार दिलाने के वादा खिलाफी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया घेराव के दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच हल्की झूमा झटकी भी हुई हालांकि की बाद में पुलिस टीम द्वारा युवाओं को शांत भी करा लिया गया, जिसके बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.