रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता कसडोल में किये जंगी प्रदर्शन
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल द्वारा चुनाव में राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार व 2500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर चुनाव में काबिज हुए थे जो कि राज्य सरकार का 4 वर्ष पूरा होने जा रहा है लेकिन अभी तक अपने वादे को पूरा नही कर पाई है।
जिसके विरोध में व राज्य के बेरोजगार युवाओं के मांगो को लेकर 5 अगस्त दिन शुक्रवार को बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पलारी, लवन, कसडोल व दक्षिण पलारी मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा एसडीएम कार्यलाय कसडोल का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले कसडोल नगर स्थित साहू धर्मशाला में आम सभा की गई।आम सभा के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए राज्य के भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर बरसे और उन्हें उनके द्वारा चुनाव पूर्व किए गए वादा याद दिलाए।सभा को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, योगेश चंद्राकर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु, प्रभारी अंजय बघेल युवा मोर्चा कसडोल के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू आदि ने संबोधित किया।उसके पश्चात साहू धर्मशाला से रैली की शक्ल में पैदल मार्च करते एवं राज्य सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारेबाजी करते हुए एस डी एम कार्यालय पहुचे जहाँ ज्ञापन सौंपने पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। कसडोल में आज प्रमुख रूप से गौरीशंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगडे, डॉ अजय राव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, योगेश चंद्राकर, विपिन बिहारी वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, धीरज मिश्रा राजकुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजकुमार साहू जिला मंत्री भाजपा,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, भरत दास मानिकपुरी, अटल संतराम,अंजय बघेल जिला प्रभारी भाजयुमो, प्रशांत यादव जिला महामंत्री भाजयुमो, भीखम प्रसाद कैवर्त्य,सत्यनारायण पटेल गणेश साहू जिला सहकोषाध्यक्ष भाजयुमो, संतोष वैष्णव मंडल उपाध्यक्ष, सुदीप मानिकपुरी मंडल महामंत्री, नागेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सीमा थवाईत सहित महिला सदस्यगण, समारू कैवर्त महामंत्री भाजयुमो, विमल वैष्णव, कमल साहू, शनि यादव सहितचारों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.