जनपद पंचायत बलौदाबाजार की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूही टेम्भुरकर के खिलाफ सचिवों ने खोला मोर्चा
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल :-* बलौदाबाज़ार जनपद पंचायत में आज सचिवों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूही टेम्भुरकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सचिवों में सीईओ के दुर्व्यवहार से जबरदस्त नाराजगी है। रूही टेम्भुरकर द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार से नाराज सचिव संघ के अध्यक्ष बलदेव साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सचिव कलेक्टर के पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी की शिकायत करने पहुंच गए। सचिवों ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूही टेम्भुरकर सचिवों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। सचिवों ने कहा कि 27 साल की नौकरी में हमने ऐसा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नहीं देखा। एक ओर ग्राम पंचायत सचिवों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, वहीं जनपद पंचायत में पदस्थ लेखापाल सुभद्रा चौहान ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूही टेम्भुरकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रिश्वत लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। और यदि रिश्वत नहीं ले सकते तो पद छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। लेखापाल सुभद्रा चौहान ने यह आरोप जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूही टेम्भुरकर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा के पति योगेश वर्मा पर लगाया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.