महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर के भेजा जेल
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल :-* *भटगांव मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई आरोपी सुनील साहू के द्वारा शादी करने का झांसा देकर दिसंबर 2019 से 01 वर्ष तक 10-15 बार शारीरिक संबंध बनाया और किसी दूसरी लड़के से शादी कर लेने से आपस में बातचीत करना बंद कर दिए,की दिनांक 27/06/2022 को पुन - आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर तुम मेरे साथ रहना चाहती हो या नहीं तुम्हारा जो विडियो फोटो रखा हूं उसे मैं दूंगा कहकर दिनांक 28/06/2022 को देवसागर मोड़ भटगांव के पास बुलाया और अपने दोस्त के साथ मो.सा. में सारंगढ़ तरफ मंदिर घुमाने ले जा रहा हूं कहकर सारंगढ़ से 20-25 किलोमीटर दूर उड़िसा रोड़ के जंगल तरफ एक पहाड़ी में ले जाकर सुनील साहू के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी सुनील साहू के विरुद्ध थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 179/ 2022 धारा 376(2)(ढ़) भादवि 4,6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।।*
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव के द्वारा आरोपी की लगातार पता तलाश कर आरोपी सुनील साहू पिता चंदराम साहू उम्र 26 साल साकिन ठाकुरदिया थाना बिलाईगढ़ को आज दिनांक 22/08/2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.