कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड कसडोल
अब से हर माह कसडोल अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के प्रयास से अब से हर माह के तीसरे गुरुवार को कसडोल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर के माध्यम से जांच ,उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा । इस बाबत कल 18 अगस्त को पहला शिविर आयोजित हो रहा है। यह जानकारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ ए. एस. चौहान ने दी । डॉ चौहान ने बताया कि ,शिविर में मानसिक रोग से संबंधित सामान्य लक्षण, परिवारिक एवं काम का तनाव, चिड़चिड़ापन, चिंता, घबराहट, बेचैनी किसी बात से डर बेवजह अधिक सोचना, विचारना, नींद ना आना, आराम करने में परेशानी, हमेशा सही निर्णय ना ले पाना, हमेशा फंसा हुआ महसूस करना, किसी काम में मन न लगना, ज्यादा उदास रहना, आत्महत्या के विचार या पूर्व में आत्महत्या के प्रयास किए हैं, किसी बीमारी का लंबे समय तक का इलाज को लेकर चिंता, गर्भवती महिलाओं में सामान्य चिंता, बीपी शुगर के साथ घबराहट, बेचैनी, डर, भय, चिंता, मिर्गी या बार-बार झटके आना पागलपन जैसे व्यवहार अपने आप में बात करना, बड़बड़ाना, शांत रहना, बेवजह चिल्लाना, गाली गलौज करना, घर से बार-बार बेवजह भाग जाना, इधर उधर घूमते रहना, किसी सदमा किसी पूर्व की घटनाओं को याद करते रहना। एवं सभी प्रकार के नशे से संबंधित इलाज प्रदान किया जाएगा
इस कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से डॉ राकेश कुमार प्रेमी जिला नोडल अधिकारी सहित श्री मोहिंदर घृतलहरे क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, श्री रोशन लाल साइकाइट्रिक सोशल वर्कर, एवं भारती यादव कम्युनिटी नर्स द्वारा सेवा प्रदान की जाएगा ।।
बी एम ओ डॉ चौहान ने लोगों से इस शिविर का लाभ लेने हेतु अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.