*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट*
रायपुर --आज 5अगस्त को रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कांवड़ यात्रा आयोजित की , यात्रा हनुमान मंदिर गुढ़ियारी, मारूति मंगलम से शुरू होकर हटकेश्वर महादेव मंदिर तक गई।
इस कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के समृद्धि के लिए प्रार्थना करी।
कांवड़ यात्रा मारूति मंगलम गुढियारी से शहर के विभिन्न मार्गो से होकर हटकेश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंची।
इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु शामिल होकर भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
विधायक विकास उपाध्याय परिवार सहित कांवड़ यात्रा में शामिल रहे एवं जलाभिषेक कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना करी।
🚩🚩हर हर महादेव 🚩🚩


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.