सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट
खैरागढ़/उदयपुर:- छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार जिला एनएसयूआई खैरागढ़ छुईखदान गंडई एनएसयूआई नेता सुमित छाजेड़ ने रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय में जाकर छात्रों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को केक काटकर मनाया गया कॉलेज में उपस्थित छात्रों ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जिस तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति लाते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुरुआत किया है उससे गरीब वर्ग के बच्चे जो बड़े स्कूलों में जाकर पैसे के अभाव में नहीं पढ़ पा रहे थे उन को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर उन बच्चों के सपनों को साकार करने का कार्य किया है उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगले शिक्षण सत्र से प्रदेश के 10 कॉलेजों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है उसका हम सभी छात्र भरपूर समर्थन करते हैं जिस तरीके से स्कूल के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला गया है वैसे ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज के खोलने से उन बच्चों को जो बच्चे गरीब है जो बाहर जाकर पैसे के अभाव में अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह वरदान साबित होगी जन्म दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित छाजेड़ विधायक प्रतिनिधि शिरीष मिश्रा समीर कुरेशी शिव शरण सिंह मनोहर सेन सूरज देवांगन व कालेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.