रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश के सभी ब्लॉक में भारत जोड़ों पदयात्रा करने का निर्णय लिया है।इसी की तैयारी संबंध में संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा
(रतनपुर ग्रामीण जोन ) की आवश्यक बैठक ग्राम खैरा में आयोजित की गई । जिसमे 10 अगस्त एवं 13 अगस्त को पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।दस अगस्त की पद यात्रा सुबह दस बजे से ग्राम बछाली खुर्द से प्रारंभ होकर दोनासागर ,गंगा सागर , बिरगहनी , सेमरा होते हुए ग्राम चपोरा में समापन होगी वही 13 अगस्त की पद यात्रा मोहदा से प्रारंभ होकर जमुनाही , तिलकडीह, नवागांव , पौंडी होकर ग्राम खैरा में समापन होगी ।
इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जोन प्रभारी , जोन अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।इस अवसर पर श्री आदित्य दीक्षित , यासीन खान ,संतोष बघेल,अशोक अनंत ,राजु सिदार, भरत पटेल ,अशोक केवर्त , जगन्नाथ आरमो,कृष्णा साहू , संतोष साहू , मिथलेश दास मानिकपुरी,राजेंद्र जायसवाल,केवल दास मानिकपुरी,करीम खान , हेम कुमार नेताम,जसवंत जायसवाल,ईश्वर जायसवाल ,जोगेंद्र राजपूत,राम कुमार वैष्णव,बरन जायसवाल,दाऊ लाल जायसवाल,अगर दास मानिकपुरी,माधव जायसवाल,आनंद मानिकपुरी एवं कार्यक्रतागण उपस्थित थे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.