जिपं सदस्य ने भोथीपार मे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत खपरी के आश्रित ग्राम भोथीपार में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्षता जनपद सभापति दीपक साहू विशेष अतिथि जनपद सदस्य दीपक साहू तथा सरपंच जनकबाई साहू थे ग्राम पंचायत खपरी के आश्रित ग्राम भोथीपार में जिला पंचायत निधि से 4 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य एवं केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया इसके अलावा भोथीपार के उप स्वास्थ्य केंद्र में 95 हजार रुपए की लागत से हुए बोरखनन व जिला पंचायत निधि से ही 8.82 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम मार्ग के मुरमीकरण कार्य का लोकार्पण हुआ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के विकास के लिए हम सब संकल्पवान हैं
कभी भी किसी भी गांव में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी मुक्तिधाम तक जाने के लिए मार्ग में मुरुम नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार के समय बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब मुरमीकरण हो जाने से मुक्तिधाम मार्ग की बाधाएं दूर हो गई है। इसी प्रकार उपस्वास्थ्य केंद्र में पेयजल संकट अब दुर होगी क्योंकि जिला पंचायत की निधि से उपस्वास्थ्य केंद्र में नया बोरखनन कार्य किया जा चुका है। इसके साथ ही पेवर ब्लॉक के कार्य से ग्रामवासियों के लिए नई सुविधाओं का विस्तार होगा उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल के लिए टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही पूरे गांव को घर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार सबके घरों में निःशुल्क साफ पानी पहुंचाने के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.