वादाखिलाफी कांग्रेस सरकार के खिलाफ कल गुण्डरदेही के भाजपाई मुख्यमंत्री निवास का करेगे घेराव
गुण्डरदेही । कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 25 सौ रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता व रोजगार देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया है रोजगार के मांग की आवाज को बुलंद करने के लिए 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव व हल्ला बोल आंदोलन किया जाना है गुण्डरदेही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद ने भारतीय जनता पार्टी मंडल गुण्डरदेही के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को उक्त आंदोलन मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.