रनचिरई पुलिस ने मोबाईल चोरी करने वाले सकरौद के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गुण्डरदेही । संक्षिप्त विवरण - दिनांक 01.06.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.05.2022 के रात्रि 11.00 बजे ग्राम सकरौद यादव भवन के सामने मैदान में प्रार्थी अपने मजदूर साथियों के साथ अपने मोबाईल Realme Narzo 10 कंपनी IMEI No. 865136041194677 जिसमें जियो कंपनी का सीम लगा हुआ था, कीमती 5000 रू0 को अपने सिराने के ताकिया के नीचे रखकर सो गया था। दिनांक 23.05.2022 के सुबह 06.00 बजे उठकर देखा तो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 55/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर सायबर सेल की तकनीकी मदद से संदेही आरोपी सीमांत कुमार साहू ग्राम सकरौद से कड़ाई से पूछताछ करने पर रियलमी नारजो 10 कंपनी का मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया, जो अपराध करना स्वीकार किया, तथा आरोपी के पेश करने पर चोरी का रियलमी नारजो 10 कंपनी का मोबाईल को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 22.08.2022 के 13:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
सीमांत कुमार साहू पिता युवराज साहू, उम्र 24 वर्ष ग्राम सकरौद भाठापारा, थाना रनचिराई, जिला बालोद
जप्त मशरूका- 01 रियलमी नारजो 10 कंपनी का मोबाईल कीमती 5000 रूपए
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.