पिथौरा_ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ एसआईपी अबेकस के ग्यारहवां सेंटर पिथौरा का भव्य शुभारंभ
एसआईपी एकेडमी द्वारा संचालित एसआईपी अबेकस का ग्यारहवां सेंटर पिथौरा रावण भांटा में 31 जुलाई को भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें पिथौरा,बया ,झलप और खुटेरी अंचल के सभी जागरूक पालक अपने होनहार बच्चों को ड्राइंग प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने भारी उत्सुकता के साथ उपस्थित हुए एवं एसआईपी अबेकस के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की |
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी एल सिदार संभागीय अधीक्षण यंत्री, विशिष्ट अतिथि एस आई पी अबेकस के इंडिया वेस्ट जोन रीजनल हेड केल्विन जॉन,छतीसगढ़ अबेकस के हेड गुरमीत सिंग छाबड़ा, बसना अबेकस के ऑनर श्रीमती सोनी होरा, अबेकस सराईपाली से देवराज पाणिग्राही और सुशील भोई जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ हुआ | तत्पश्चात स्वागत समारोह की कड़ी में मुख्य अतिथि महोदय पी एल सिदार का स्वागत पिथौरा अबेकस के ऑनर ललिता भोई, एसआईपी अबेकस के इंडिया वेस्ट जोन हेड केल्विन जॉन का स्वागत राजकुमार भोई , इसआई पी अबेकस छतीसगढ़ हेड गुरुमीत सिंग का स्वागत चेतना भोई एसआईपी अबेकस बसना के ऑनर सोनी होरा मैडम का स्वागत सरोज कुमार भोई द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया | इसी कड़ी में स्वागत गीत ख़िरन चौहान रूखमणी चौहान द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई| श्रीमती सोनी होरा के द्वारा पालकों को एसआईपी अबेकस के द्वारा बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास एवं बच्चों की सफलता में अबेकस की भूमिका को बड़े ही विस्तार से समझाते हुए बसना सेंटर की सफलता एवं उपलब्धता के बारे में पालकों को जानकारी दी | अबेकस के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख गुरमीत सिंह के द्वारा एसआईपी अबेकस के बारे में पालकों को बड़े ही मार्मिक ढंग से पीपीटी के माध्यम से समझाया गया | बसना सेंटर में अध्ययनरत अबेकस के छात्र अभेद्य भोई ,एकस वाधवा, नरोत्तम नायक,ओमी जलछत्री द्वारा अंकगणितीय संक्रियाओं को सेकंडों में हल करके सभी को आश्चर्यचकित और मोहित कर दिए|कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों हेतु ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया था | प्रथम चरण में सोशल मीडिया व्हाट्सएप आदि के माध्यम से बच्चो द्वारा घर मे किए गए कलर शीट मंगाया गया, जिसमें 915 छात्रों द्वारा वाट्सअप माध्यम से कलर शीट भेजा गया, उनमें से चयनित छात्रों का द्वितीय चरण में गुरु तेग बहादुर धर्मशाला पिथौरा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागियों का कक्षावार परिणाम 14 अगस्त को घोषित किया जाएगा तथा 15 अगस्त से चयनित सभी प्रतिभागियों से संपर्क करके फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी | चयनित सभी प्रतिभागियों को अबेकस सेंटर रावण भांटा वार्ड क्रमांक 4 पिथौरा में पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा तथा प्रथम चरण के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी अबेकस के सेंटर पिथौरा में वितरित किया जाएगा।उद्बोधन की कड़ी में गुरुमीत सिंग चावला द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों के लिए गणितीय क्रियाओं हेतु अबेकस के महत्व और विशेषता को बताया | कार्यक्रम के मुख्य पी एल सिदार द्वारा अपने उद्बोधन में अबेकस द्वारा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक क्रियाओं से उनके प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट,जी ई ई में सफल होने की जानकारी दी | कार्यक्रम के अंत में रमेश श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर राजकुमार भोई द्वारा सभी अतिथियों को भेंट दी गई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.