सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
बलौदाबाजार-भाटापारा:- शिवसेना बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष संतोष यदु बलौदाबाजार भाटापारा बाई पास रोड़ किनारे वन विभाग के नर्सरी के पास बसे सांवरा आदिवासी जनजाति परिवार के लोगों से मिलने उनके बस्ति पहुंचे जहाँ पर जनजाति परिवार के लोग खास-फुस तिरपाल आदी से झोपड़ी नुमा घर बनाकर रहने को मजबुर हैं । जहाँ पर आज दो सौ परिवार के लगभग आठ सौ लोग निवास करते हैं। सभी लोग शिवसेना जिलाध्यक्ष को अपने बिच पाकर उनसे मिलने पहुंचे और सभी ने अपनी समस्या एक एक कर बताया अधिकतर लोगों ने मुलभुत सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना बताया । जबकी ये सभी परिवार पिछले कई दशको से बलौदाबाजार के ईन्दिरा कालोनी स्थित मुरम तालाब के किनारे निवास करते थे जिनका इनके पास पट्टा भी हैं लेकिन तत्कालिन जिला व नगर पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस बल लगाकर रातो रात सारी झोपड़ीयो पर बुलड़ोजर चड़ा दिया था और प्रशासन का कहना था की सभी सांवरा आदिवासी परिवार के लोगों को दुसरी जगह पर मकान बनाकर दिया जाएगा । भोलेभाले आदिवासी परिवार के लोग अपना सारा सामान लेकर निकल गये जिनको कुकुरदी बाईपास में वन विभाग की सीमा में खुले मैदान में बसाया गया । आज आठ से दस वर्ष बित जाने के बाद भी इन परिवारो को न मकान मिला न रोजगार मिला आज भी ये छत्तीसगढ़ के मुल निवासी कहलाने वाले मुलभुत सुविधाओं के लिए दर दर भटकने पर मजबुर हैं । बैठक में शिवसेना जिलाध्यक्ष ने हर संभव मदत करने व जल्द माँगे पुरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन व भुख हड़ताल करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दिया । गौरतलब हैं की नये कलेक्टर रजत बंसल के पदभार संभालते ही शिवसेना पदाधिकारीयो ने मिलकर गरीब परिवारो को मुलभुत सुविधाए देने की माँग किया था जिसपर कलेक्टर रजत बंसल ने जल्द ही हरसंभव मदत करने की बात कहीं थी आज सप्ताह भर बित जाने के बाद भी जब जानकारी नहीं मिला तब शिवसेना जिलाध्यक्ष ने सांवरा परिवार के लोगों की बैठक उनकी बस्ति में जाकर लिया और आंदोलन की रणनीति तैय्यार किया जा रहा हैं जल्द ही माँगे पुरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरिके से जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संतोष यदु समेत जिला महासचिव मनहरन साहु , जिला सचिव ईश्वर निषाद , जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री साहु, ब्लाँक उपाध्यक्ष हरिश वैष्णव एवं सांवरा बस्ति के सैंकड़ो महिला पुरूष मौजुद थे।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.